IPL की तर्ज पर SPL, सीजन 2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Shristinagar Premier League ) आईपीएल की तर्ज पर इस साल भी सृष्टि नगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा। कल रात सृष्टिनगर में खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी का आयोजन हुआ । इस नीलामी में वर्चुअल तरीके से खिलाड़ियों की नीलामी की गई जिसने एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा 2 करोड़ 80 लाख वर्चुअल रुपए में पैंथर्स टीम में शामिल किया गया। इस मौके पर बंगाल सृष्टि के सीईओ साहिल सहारिया, प्रापर्टी मैनेजमेंट ग्रुप हेड विनय चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, शहर की प्रथम महिला नागरिक सुचिस्मिता उपाध्याय समेत अन्य मौजूद थे।














इसके बारे ने जानकारी देते हुए प्रॉपर्टी मैनेजमेंट बंगाल सृष्टि के ग्रुप हेड विनय चौधरी ने कहा कि पीछले साल की तरह ही इस साल भी श्रृष्टिनगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। गत वर्ष जहां 8 टीमों ने हिस्सा लिया था इस साल 10 टीमें इस लीग में शिरकत कर रहीं हैं । खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी की गई। उन्होंने बताया कि यह लीग 4 से 12 जनवरी तक होगा जिसमे ओडिसी क्लब तथा इस टाउनशिप के निवासी ही हिस्सा ले सकते हैं । । 4 जनवरी को लीग की शुरुआत होगी और 12 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा । उन्होंने बताया कि समापन समारोह के लिए एक प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी को बुलाया जाएगा। पिछले साल समापन समारोह के दिन चेतन शर्मा को आमंत्रित किया गया था।
- राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर जोर, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल को विकसित करने की सरकार की योजना: लोक निर्माण मंत्री
- জাতীয় সড়ক নেটওয়ার্কে জোর, উত্তরপ্রদেশের আদলে পশ্চিমবঙ্গকে গড়ার পরিকল্পনা সরকারেরঃ পূর্ত মন্ত্রী
- जामुड़िया में माकपा के रक्तदान शिविर में राजनीतिक सभा का विरोध किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने, तनाव, नोंक-झोंक
- জামুড়িয়া সিপিএমের রক্তদান শিবিরে বিজেপি কর্মীদের উপস্থিতি ঘিরে উত্তেজনা, দুপক্ষের মধ্যে বচসা, পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে পুলিশ
- Asansol में मासूम की हत्यारोपी को परिजनों को सौंपने मांग पर सड़क जाम, प्रदर्शन, पुलिस और भाजपा नेता ने संभाली स्थिति


