Burnpur में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया सड़क का उद्घाटन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : आसनसोल लोकसभा के सांसद और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के वार्ड नंबर 98 के बर्नपुर में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। शुक्रवार को सांसद ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर इस सड़क का विधिवत उद्घाटन किया. बर्नपुर के धर्मपुर रेलगेट से वार्ड नंबर 98 के कयूमनगर तक सड़क का निर्माण सांसद निधि से 22 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।














सड़क उद्घाटन मंच से बोधित करते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं जयप्रकाश नारायण के प्रभाव में राजनीति में आया हूं. मैंने भी मन में निश्चय कर लिया कि यदि मुझे कभी सत्ता मिली तो इसका प्रयोग आम जनता की सेवा में ही करूंगा। अपने फायदे के लिए नहीं. मैं जनता की सेवा करने की पूरी कोशिश करता हूं।’ सांसद निधि जनता के लिए है. इसलिए हम हमेशा उस फंड का उपयोग आम लोगों के लाभ के लिए करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर आसनसोल के उपमेयर पूर्णिगम वसीमुल हक, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, स्थानीय पार्षद कहकशा रियाज, गुरुमीत सिंह, श्राबणी विश्वास उपस्थित थे।
- दुर्गापुर में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की चोरी का खुलासा चोरी का सामान बरामद, आरोपी पुलिस हिरासत में
- দুর্গাপুরে রাস্তা নির্মাণে ব্যবহৃত যন্ত্রাংশ চুরির কিনারা চোরাই সামগ্রী উদ্ধার, ধৃতর পুলিশ হেফাজত
- आसनसोल में अवैध अतिक्रमण हटाने के मामले में सरकारी निर्देशों की अवहेलना का आरोप, नगर निगम के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस मंत्री अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश
- আসানসোলে বেআইনি দখলদার উচ্ছেদে সরকারি নির্দেশ অমান্যের অভিযোগ, তিন পুর আধিকারিককে শোকজ কড়া বার্তা মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পালের
- दुर्गापुर इस्पात कारखाने में दर्दनाक हादसा ब्लास्ट फर्नेस में गर्म लोहे से झुलसकर ठेका श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन


