यात्रीगण ध्यान दें ! Maurya Express 9 जनवरी तक रद
थावे- टाटानगर एक्सप्रेस का रूट बदला, बाघ एक्सप्रेस 30 मिनट होगी कंट्रोल
बंगाल मिरर, आसनसोल : दिनांक 19.12.2023 से 08.01.2024 तक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में छपरा एवं छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन शुरु करने तथा छपरा एवं गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के बीच विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण और छपरा यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की जाएंगी:-











Maurya Express Cancellation
15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस (20.12.2023 से 8.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी। 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (21.12.2023 से 9.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
18182 थावे- टाटानगर एक्सप्रेस(20.12.2023, 21.12.2023, 23.12.2023, 24.12.2023, 27.12.2023, 28.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 03.01.2024, 04.01.2024, 06.01.2024 और 07.01.2024 को होने वाली यात्रा अपने मौजूदा मार्ग थावे जंक्शन-सिवान जंक्शन-छपरा-छपरा ग्रामीण के बजाय थावे-मसरख-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाया जाएगा।
इसके अलावा, 13019 हावड़ा – काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (22.12.2023, 24.12.2023, 25.12.2023, 27.12.2023, 28.12.2023, 29.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 02.01.2024, 03.01.2024, 05.01.2024, 06.01.2024 और 07.01.2024 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 30 मिनट के लिए उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा।
- বারাবনিতে ভোট প্রচারে উত্তরপ্রদেশের মুখ্যমন্ত্রী, দূর্নীতি ও সিন্ডিকেট নিয়ে তৃণমূলকে আক্রমণ, উৎখাতের হুঙ্কার
- সিবিএসই দশম শ্রেণির পরীক্ষায় আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলের পড়ুয়াদের সাফল্য
- ভোটারদের আশ্বস্ত করতে আসানসোলে এলাকা পরিদর্শনে জেলাশাসক ও পুলিশ কমিশনার
- Delhi Public School आसनसोल के छात्रों का दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, सुचेता सरकार 98.4% अंकों के साथ टॉपर
- Asansol North Point School के छात्रों की सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में शानदार सफलता, तामहीद तनवीर 99 प्रतिशत के साथ टॉपर

