WBTSTA द्वारा रक्तदान शिविर, 38 ने दिया रक्त
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति द्वारा शनिवार को राहालेन मोड़ स्थित तृणमूल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में विभिन्न स्कूलों की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया। इस रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त संग्रह करकिया गया। इस शिविर में बतौर अतिथि रक्तदाताओं को उत्साहित करने के लिए समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार हलदर, उपाध्यक्ष बिजन सरकार, टीएमसी जिलाध्यक्ष सह पांडवेश्वर विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, विधायक हरेराम सिंह, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, दिव्येंदु भगत, पार्षद अशोक रूद्र उपस्थित हुए।











समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार हलदर ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया है। उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस शिक्षक संगठन की कोशिश है। मध्य शिक्षा पर्षद द्वारा जारी सर्कुलर को लेकर कहा कि इसमें किसी को कोई परेशान होने की आवश्यकता नहीं है मध्य शिक्षा पर्षद कानूनी दायरे में काम कर रहा है। इस आयोजन में शिक्षक संगठन के राजीव मुखर्जी, मुकेश झा, गांधी नोनिया, डा. उदास चक्रवर्ती, मनोज कुशवाहा समेत तमाम शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


