ASANSOL

Asansol पहुंचे भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता निरहुआ

पवन सिंह के सवाल पर काटी कन्नी

बंगाल मिरर, आसनसोल: भोजपुरी फिल्मों के नायक और भाजपा सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ आज ट्रेन से आसनसोल पहुंचे आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित जिले के तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इन सभी ने दिनेश लाल यादव का आसनसोल में स्वागत किया आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए एक दिन के आसनसोल प्रवास पर आए हैं ।

यहां पर वह कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे आसनसोल स्टेशन पर उतरकर जब दिनेश लाल यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या अभी भी पवन सिंह फिर से आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं तो इस पर दिनेश लाल यादव कन्नी काटते नजर आए और कहा की यह पार्टी का मामला है पार्टी ही यह तय करेगी वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी चोट के मुद्दे पर बोलते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि एक उम्र के बाद सबको यह ध्यान रखना चाहिए कि कब मेडिटेशन करना है और कब जिम करना है सबको अपनी उम्र का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *