WBTSTA : जिला अध्यक्ष नुरुल, उपाध्यक्ष गांधी, महासचिव बने अतनु
डा. कलीमुल और राजीव को राज्य कार्यकारिणी में स्थान
बंगाल मिरर, आसनसोल : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस द्वारा शिक्षक संगठन में फेरबदल किया गया है। वेस्ट बंगाल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन पश्चिम बर्द्धमान का जिलाध्यक्ष शेख नुरूल हक, उपाध्यक्ष गांधी प्रसाद नोनिया तथा महासचिव अतनु दत्ता को बनाया गया है। वहीं दुर्गापुर के डा. कलीमुल हक और आसनसोल के राजीव मुखर्जी को राज्य की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बालबोधन विद्यालय के शिक्षक गांधी प्रसाद नोनिया को संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों के अलावा एसोसिएशन के सदस्य शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।











उपाध्यक्ष गांधी प्रसाद नोनिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व दिया है। वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान मनोज यादव, मुकेश झा, डा. उदास चक्रवर्ती, संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे। वहीं वेस्ट बंगाल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन पश्चिम बर्द्धमान जिलाध्यक्ष देबारती सिन्हा, उपाध्यक्ष जदुनाथ राय और महासचिव आबिर तरफदार को बनाया गया है।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


