ASANSOL

Summer Special Trains : Asansol होकर रक्सौल और जयनगर के लिए

बंगाल मिरर, आसनसोल :  गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल और कोलकाता-जयनगर के बीच दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा और कोलकाता से आसनसोल को होकर दो समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। हावड़ा से रक्सौल और कोलकाता से जयनगर के बीच ट्रेन चलेगी।

 03043 हावड़ा-रक्सौल ग्रीष्मकालीन स्पेशल 13.04.2024 से 15.06.2024 के बीच प्रत्येक शनिवार को (10 ट्रिप) हावड़ा से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:15 बजे रक्सौल पहुँचेगी। 03044 रक्सौल-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 14.04.2024 से 16.06.2024 के बीच प्रत्येक रविवार को (10 ट्रिप) रक्सौल से 16:55 बजे खुलेगी और अगले दिन 08:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बंडेल, बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

इसके अलावा, 03185 कोलकाता-जयनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 12.04.2024 से 14.06.2024 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को (10 ट्रिप) कोलकाता से 23:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14:15 बजे जयनगर पहुँचेगी। 03186 जयनगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन स्पेशल 13.04.2024 से 15.06.2024 के बीच प्रत्येक शनिवार को (10 ट्रिप) जयनगर से 15:25 बजे खुलेगी और अगले दिन 05:15 बजे कोलकाता पहुँचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, वातानुकूलित चेयर कार और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *