Asansol : वोटरों में भरोसा बढ़ाने उतरे डीएम एवं सीपी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Latest News ) लाेकसभा चुनाव ( Loksabha Election 2024 ) में लोग अपने मत का प्रयोग भय मुक्त होकर करे। शांतिपूर्व एवं निष्पक्ष मतदान के प्रति मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए डीएम पोन्नाबलम एस एवं पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी के नेतृत्व में टीम ने आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान डीएम एवं सीपी , आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्र में पैदल चलकर लोगों से रूबरू होकर मतदान के दिन वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया।














इस दौरान कई लोगों ये जानने का भी प्रयास किया कि उनलोगों को मतदान के लिए कोई परेशानियों हो रही हो तो बताए। उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरसंभव सुविधा प्रदान किया जाएगा। डीएम एवं सीपी ने महिलाओं, युवा- युवतियों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि आमचुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करें एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने यह भी कहा जो मतदाता बुजुर्ग हो गये है जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है अगर वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान देना चाहते है तो उनके लिए जिला प्रशासन की ओर से उनकी वोट घर में लिए जाने की व्यवस्था चुनाव आयोग की ओर से की गई है। इसके लिए स्थानीय चुनाव अधिकारी या कार्यालय से संपर्क कर पहले से उनकी ओर से उनके घर के लोग आवेदन करे।
- ঋতব্রত বন্দোপাধ্যায়ের সঙ্গে দেখা এক সপ্তাহের মধ্যে দলের জেলা সভাপতির পদে ইস্তফা নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর পশ্চিম বর্ধমানে ৪৭৬ জন নেতা ও কর্মীর বিরুদ্ধে গ্রেপ্তারি পরোয়ানা
- TMC पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष पद से नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का इस्तीफा, बोले- “476 नेताओं पर वारंट, अकेला क्या करूं?”
- আসানসোলে সরকারি অফিসে তৃণমূলের পতাকা, স্বাস্থ্যকেন্দ্রে মদের বোতল ! সরব বিজেপি
- কাটমানি নিয়ে বহিরাগতদের নিয়োগের অভিযোগ স্থানীয়দের কাজের দাবিতে দুর্গাপুরে বেসরকারি কারখানার গেট আটকে বিক্ষোভ
- সরকারি মহাবিদ্যালয় নাকি তৃণমূলের আড্ডাখানা! অভিযোগ ঘিরে এবিভিপি ও টিএমসিপির বচসা, উত্তেজনা দুর্গাপুরে


