Shootout में 2 गिरफ्तार, एजेंट ने ही दी थी सुपारी
बंगाल मिरर, एस सिंह :- आसनसोल के चिनाकुडी शूटआउट मामले में दो गिरफ्तार किये गये हैं। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मालिक उमाशंकर चौहान की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने उसके एजेंट शिवनाथ रजक तथा हत्यारे दीप बाउरी को गिरफ्तार किया है। शिवनाथ उमाशंकर की कपंनी के लोन का पैसा वसूल करता था और उस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा उमाशंकर को नहीं देता था इसके बाद शिवनाथ रजक ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी.














शिवनाथ ने दीप को उमाशंकर के हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद योजना बनाकर बीते 15 अप्रैल को चिनाकुड़ी इलाके में माइक्रोफाइनेंस के मालिक उमाशंकर चौहाने की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में कुल्टी थाने की नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने गिरफ्तार शिवनाथ और दीप को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
- जेबीसीसीआई-12 के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर जामुड़िया में सीटू का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
- बर्नपुर में जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा धूमधाम से संपन्न
- জেবিসিসিআই-১২ গঠন সহ একাধিক দাবি জামুড়িয়ায় সিটুর বিক্ষোভ সভা, বৃহত্তর আন্দোলনের হুমকি
- বার্ণপুরে মন্দিরে জগন্নাথদেবের স্নান যাত্রা সাড়ম্বরে পালিত
- दुर्गापुर के इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा


