Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

VARANASI – HOWRAH MINI VANDE BHARAT EXPRESS रेलवे का बड़ा अपडेट

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( VARANASI – HOWRAH MINI VANDE BHARAT EXPRESS ) रेलवे ने फिर वाराणसी – हावड़ा के बीच चलनेवाली वंदेभारत एक्सप्रेस कीखबरों खंडन किया है। सीपीआरओ पूर्व रेलवे कौशिक मित्रा ने कहा यह देखा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि ‘वाराणसी से हावड़ा के लिए एक नई मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बहुत जल्द शुरू की जाएगी’। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रूट, स्टॉपेज आदि का भी उल्लेख किया गया है।

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शकौशिक मित्रा ने पुष्टि की है कि यह खबर फर्जी और भ्रामक है और वाराणसी से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यात्रियों से भी अनुरोध किया कि वे ऐसी फर्जी खबरों का शिकार न बनें और खुद को गुमराह न करें।( हाईटेक युग में आपतक सटीक सूचनायें पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। लेकिन जल्दबाजी में गलत और भ्रामक सूचनायें देना पाठकों के साथ अन्याय है। इसलिए बंगाल मिरर की टीम का पूरा प्रयास रहता है कि आपतक सटीक समाचार और सूचनायें पहुंचाई जाये )

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *