Raniganj Senco Dacoity : छपरा से चौथी गिरफ्तारी
बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज में सोने की दुकान में डकैती के 8 दिन बाद रानीगंज थाने की पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कल ही अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिणखंड से शनिवार की रात गिरफ्तार किये गये लोकल लिंक शशिकांत माली को रिमांड पर लिया, उसका घर बिहार के रामगढ़ में मालीगढ़ है। वही कल रात बिहार के छपरा के मुबारकपुर से नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है रानीगंज पुलिस ने सुबह उसे आसनसोल अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत मांगी।














पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीगंज में इस डकैती के मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह उर्फ विश्वजीत कुमार शाह और आसनसोल में गोलीबारी के मामले में सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा लोकल लिंक शशिकांत माली को गिरफ्तार किया है ये तीनों पुलिस हिरासत में हैं. हालांकि, गोली लगने के बाद सोनू सिंह फिलहाल आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस मामले में नागेंद्र यादव गिरफ्तार किया गया है
- बर्धमान से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध, CM थे टार्गेट ? एसटीएफ कर रही गहन जांच
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर घाघरबुढ़ी मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा
- Census 2027: 1 से 15 अगस्त 2026 तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना, जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम
- पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल में अनोखी पहल 13 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ‘सीड बॉल’ कैंप एनजीओ की पहल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की सराहना
- পরিবেশ রক্ষায় আসানসোলে অভিনব উদ্যোগ ১৩ স্কুলের পড়ুয়ারদের নিয়ে ” সিড বল’ ক্যাম্প এনজিওর উদ্যোগের প্রশংসায় মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল


