ASANSOL

Asansol : थानेदार का फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठग मांग रहा है रुपए

बंगाल मिरर, एस सिंह: साइबर ठग से आम आदमी तो परेशान है ही अब इसे पुलिस अधिकारी भी लोहा नहीं ले पा रहे हैं । आसनसोल दक्षिण थाना के थानेदार कौशिक कुंडू का फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठग लोगों से रुपए मांग रहे हैं। वही थानेदार इस पर कोई कार्रवाई करने में असमर्थ एवं लाचार दिख रहे हैं फर्जी प्रोफाइल में भी 2000 से अधिक लोग उनके मित्र बन गए हैं थानेदार सिर्फ सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि उनके फर्जी अकाउंट बनाया गया है और कोई रुपए ना दे लेकिन इस प्रोफाइल को बंद करने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिसके कारण लोग अनजाने में ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।

कौशिक कुंडू ने कुछ सप्ताह पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था एक चीटर में उनका फर्जी अकाउंट बना लिया है कोई उनसे दोस्ती ना करे वरना ही किसी तरह का रुपए का भुगतान करें लेकिन इसके बाद भी हुआ प्रोफाइल चल रहा है वह कौशिक कुंडू के हीं तस्वीरों को निकाल कर शेयर कर रहा है जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। उसे प्रोफाइल को बंद करवाने या उसे पर कोई कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *