Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Breaking : Asansol में पुलिस पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

बंगाल मिरर, आसनसोल: Breaking : Asansol में पुलिस पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़। आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत ब्लू फैक्ट्री के पास आदिवासी पाड़ा में बच्चा चोर की अफवाह को लेकर इलाका रणक्षेत्र बन गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला किया गया हमले में कई पुलिसकर्मियों को घायल होने की खबर है वहीं कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई है समाचार लिखे जाने तक पथराव जारी था।

घटनास्थल पर डीसी सेंट्रल समेत तमाम पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में तथा पार्षद उत्पल सिन्हा मौजूद थे बताया जाता है कि इलाके में शाम को बच्चा चोर को लेकर अफवाह फैली थी इस दौरान गांव वालों ने कुछ युवकों को पकड़ कर रखा था जिसकी खबर मिलने पर पुलिस उन्हें गांव वालों से बचाने पहुंची जिसके बाद वह लोग भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *