ADDA चेयरमैन का सम्मान, शहीद दिवस के समर्थन में बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : सोमवार को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण चेयरमैन कबि दत्ता को आसनसोल के जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में राज्य सचिव वी शिवदासन दासु के नेतृत्व में सम्मानित किया गया । इसके साथ ही यहां पर 21 जुलाई के समर्थन में बैठक की गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा शिवानंद बाउरी, बबीता दास, राकेश शर्मा, अबू कौनेन, विश्वरूप गांगुली आदि मौजूद थे।














प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासु ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सही व्यक्ति को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की बागडोर सौंपी है उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण इन दोनों शहरों में विकास कार्यों को तेजी से अंजाम देगा वहीं कबि दत्ता ने उन्हें सम्मानित करने के लिए वी शिवदासन दासु को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे
बैठक में वी शिवदासन दासू ने कहा कि यहां पर यह कहा गया की हर वार्ड और हर क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं को 21 जुलाई को कोलकाता पहुंचना है ताकि वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बातों को सुन सके और आने वाले समय में उनके निर्देशानुसार वापस आकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का परिचालन कर सके इस बारे में वी शिवदासन दासु ने कहा कि जो भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है वह कभी 21 जुलाई को नहीं भूल सकता 21 जुलाई टीएमसी के हर कार्यकर्ता के दिल में बसता है आज उसी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सभी कार्यकर्ताओं को उस दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोलकाता पहुंचने का निर्देश दिया गया
- कुल्टी में 150 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ एबीवीपी की तिरंगा यात्रा
- কুলটিতে ১৫০ মিটারের জাতীয় পতাকা নিয়ে এবিভিপির তিরঙ্গা যাত্রা
- बकाया वेतन और सुरक्षा की कमी का आरोप सालानपुर में कोलियरी का काम बंद कर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
- स्थानीय निवासियों से फोन पर बात की अग्निमित्रा पाल ने जिला अध्यक्ष का कड़ा संदेश मंदिर से सटी जमीन पर कब्जे के आरोप में भाजपा नेत्री पर उठे सवाल विरोध, कहासुनी और तनाव से आसनसोल में माहौल गरम
- बराकर में चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 2 गिरफ्तार


