DSP मेन अस्पताल से कर्मियों की छंटनी, ठेका संस्था के खिलाफ प्रदर्शन






बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Steel Plant Main Hospital ) सेल के दुर्गापुर इस्पात मेन अस्पताल से 15 अस्थायी कर्मियों को धमकाकर काम से हटने के विरोध में ठेका कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और आंशिक रूप से काम बंद कर दिया. शुक्रवार सुबह से ही दुर्गापुर इस्पात अस्पताल में इसे लेकर तनाव का माहौल रहा।




प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 15 साल से काम कर रहे 15 मजदूरों को ठेकेदार ने अचानक नौकरी से निकाल दिया. वर्तमान में धमकी देकर उनका कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में 91 कर्मचारी हैं। वे 15 भी तंगहाली में जी रहे हैं। अगर हम मामले की शिकायत अस्पताल अधिकारियों से करते हैं तो वे कोई महत्व नहीं देते है। महत्वपूर्ण वार्डों में काम जारी रखते हुए विरोध कर रहे हैं। अगर उन 15 लोगों को जल्द काम पर नहीं लौटाया गया तो आन्दोलन जारी रखेंगे?



- Asansol : ढही भवन की दीवार, 2 घायल, पहुंचे विधायक, खतरनाक इमारतों पर उठे सवाल
- Asansol जब कमिश्नर को ही उतरना पड़े सड़क पर, तो सफाई विभाग किस काम का ?
- Seva Sankalp Abhiyan : 17 सितंबर से होगी शुरुआत, 1 महीने तक होंगे विभिन्न आयोजन
- আসানসোলে জেলা বিজেপির উদ্যোগে ” সেবা সংকল্প অভিযান “র আয়োজন, হবে নানা অনুষ্ঠান
- बंगालियों और दुर्गापूजा को लेकर टिप्पणी के विरोध में आसनसोल में बागेश्वर बाबा के खिलाफ पोस्टर लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन


