Asansol : हाइवे से एयरपोर्ट तक हुआ पानी -पानी






बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today ) गुरुवार रात से जारी लगातार भारी बारिश से आसनसोल – दुर्गापुर शिल्पांचल में जनजनीव अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाके तो पानी में डूबे ही है, वहीं हाइवे से लेकर एयरपोर्ट तक पानी – पानी हो गया है। बारिश के कारण अंडाल एयरपोर्ट पर विमानसेवा बाधित हो गई है। मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर उपमेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य इंद्राणी मिश्रा, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, डा. देवाशीष सरकार, पार्षद जीतू सिंह आदि अपने- अपने इलाके में डटे हुए हैं। वहीं पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।








बर्नपुर निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि हैदराबाद से दुर्गापुर तक उनकी फ्लाइट थी, जिसे रद कर दिया गया है। अब उनलोगों को हैदराबाद से मुंबई ले जाया जायेगा, कल वहां से दुर्गापुर लाया जायेगा। सूत्र बता रहे हैं कि एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया है। वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित है। हाइवे पर जगह – जगह पानी जमा है। जामुड़िया के इंडस्ट्रियल एरिया, रानीगंज के विभिन्न इलाके, नियामतपुर के विभिन्न क्षेत्र, लाउदोहा में कई इलाके पानी में डूब गये है।
रेलपार में सबसे खराब स्थिति है लोग अपनी लापरवाही का खामियाजा खुद भुगत रहे हैं। लोग नदी में ही अतिक्रमण कर घर बना रहे हैं, मलबा से लेकर कारखाने का कचड़ा नदी में ही डालते है। जिसके कारण नदी नाले में तब्दील हुई भारी बारिश से नदी का पानी उपर आकर जनबहुल इलाकों में घुस गया है। लोग पलायन को मजबूर है।
- রানীগঞ্জে ব্যবসায়ী থেকে তিন লক্ষ ৭২ হাজার টাকা উদ্ধার
- रानीगंज में दाल व्यापारी से 3.72 लाख जब्त
- अंतिम दिन निर्दलीयों का दम, क्या बिगाड़ेंगे खेल?
- ভোটের মুখে সালানপুরে ফের ভয়াবহ ধস, পুনর্বাসনের দাবি এলাকার বাসিন্দাদের বিক্ষোভে বন্ধ ইসিএলের উৎপাদন ও পরিবহণ
- আসানসোল উত্তর বিধানসভা নির্দল প্রার্থী হিসেবে মনোনয়ন প্রাক্তন তৃণমূল কাউন্সিলারের

