Durgapur में भी बारिश की तबाही, बैराज से छोड़ा गया पानी






बंगाल मिरर, दुर्गापुर : आसनसोल ही नहीं इस्पात नगरी दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाके भी भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गये। दुर्गापुर के सभी 43 वार्डों बारिश के कारण हुए जलजमाव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मेनगेट से सटा इलाका तमला नदी के पानी में डूब गया है घरों में भी पानी घुस गया लोगों ने अन्यत्र शरण ली। वार्ड नंबर 20, 24 और 25 एमएमसी और फुलझड़ का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। दुर्गापुर शहर के बेनाचिति से सटे 54 फीट, विद्यासागर पल्ली, वार्ड नंबर 20 अंतर्गत श्रीनगर पल्ली क्षेत्र समेत विस्तृत इलाका पानी में डूबा








दुर्गापुर में एक मिट्टी का घर ढह गया और चारदीवारी ढहने l 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये वार्ड 38 के रातुरिया इलाके में बिशु बाउरी और अंजन घोष भी कच्चा मकान गिरने से घायल हो गये। भारी बारिश के बाद दुर्गापुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है । दोपहर तक 20 हजार 625 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
- Asansol BJP के कार्यक्रम में कथित कोल माफिया ! निकाला
- বৃষ্টির হাত থেকে সাফাইকর্মীদের রক্ষায় ছাতা বিলি দুর্গাপুরের বিজেপির মহিলা মোর্চার
- সালানপুরে ট্রাকের ধাক্কায় আহত বৃদ্ধ, রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ এলাকার বাসিন্দাদের
- बांग्ला पक्ष में फूट, पांडवेश्वर में 50 सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा
- বাংলা পক্ষ-এ ভাঙন, পাণ্ডবেশ্বরে ৫০ সদস্যের গণইস্তফা


