ASANSOL

Lachhipur में अवैध पार्किंग पर चला निगम का बुलडोजर

बंगाल मिरर, सीतारामपुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद लक्ष्मीपुर के विवादित पार्किंग को नगर निगम ने अपने हाथों में ले लिया है। वही आज नगर निगम की टीम द्वारा यहां दो अवैध पार्किंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिससे अवैध पार्किंग संचालकों में खलबली मच गई। वहीं नगर निगम की कार्रवाई को कुछ स्थानीय नेता बाधित करने आए लेकिन इसके बावजूद निगम का बुलडोजर नहीं थमा।

नगर निगम के कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव लीगल एडवाइजर रबीउल इस्लाम सायंतन मुखर्जी और अभियंता सद्दाम उल हक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि इस पार्किंग में लाखों रुपए के घोटाले का आरोप लगता रहा है। नगर निगम ने इसके लिए नए सदस्य टेंडर भी जारी कर दिया है लेकिन तब तक इसका संचालन नगर निगम द्वारा खुद करने का फैसला लिया गया है इसके पहले भी अवैध पार्किंग के कारण ही विवाद हुआ था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अवैध पार्किंग और निर्माण को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया था जिसके बाद नगर निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!