Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Shatrughan Sinha ने वार्ड 50 में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आसनसोल नगर निगम के 50 नंबर वार्ड में सांसद निधि से बने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया इस मौके पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया इस दौरान यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी,‌ बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी,‌तृणमूल नेता साहीन इकबाल के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे ।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मंत्री मलय घटक यही तरह उनके भाई अभिजीत घटक भी लोगों की भलाई के लिए हमेशा काम करते रहते हैं जिस तरह से वह अपने वार्ड में विकास कार्यों का अंजाम दे रहे हैं वह डिप्टी मेयर के रूप में भी वह बखूबी अपना काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस वार्ड सहित पूरे आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने आसनसोल में काम करने का उन्हें मौका दिया।

वही अभिजीत घटक ने कहा कि यहां के लोगों के काफी दिनों से मांग थी कि एक लाइब्रेरी बनाया जाए यह बात जब उन्होंने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सामने रखे तो उन्होंने भी इस पर स्वीकृति प्रदान की उन्हें भरोसा नहीं था कि संसद द्वारा इतनी जल्दी पुस्तकालय बनाने का प्रबंध कर दिया जाएगा उन्होंने इसके लिए संसद को धन्यवाद दिया ।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले लोकसभा उपचुनाव हुआ था तब शत्रुघ्न सिन्हा भारी मतों से विजयी हुए थे मात्र दो सालों में उन्होंने जो काम करके दिखाया था इससे उन्होंने यहां के लोगों का दिल जीत लिया था और यही वजह है कि इस बार जब लोकसभा के चुनाव हुए एक बार फिर आसनसोल की जनता ने शत्रुघ्न सिन्हा पर ही अपना भरोसा जताया

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *