ASANSOLधर्म-अध्यात्म

भागवत कथा में पहुंचे मंत्री मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल गौशाला में मुरारका परिवार की ओर एवं आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन राज्य के कानून मंत्री मलय घटक भी पहुंचे । मौके पर बालकिशन मुरारका का पूरा परिवार, मोहन केशव भाई सहित पटेल परिवार, अरुण शर्मा, , नारायण मुरारका,बाल कृष्णा मुरारका,, रौनक जालान सहित सैंकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्त उपस्थित थे।

मंत्री मलय घटक ने कहा वह पूरी दुनिया के साथ शिल्पांचल में सुख- शांति की कामना करते हैं। लोगों से कहा कि स्वामी आत्मप्रकाश जी के संदेशों को जीवन में आत्मसात करें। दूसरे दिन जर भरत कथा नाम महिमा और वामन भगवान का अवतार पर कथा हुई। स्वामी आत्म प्रकाश जी महाराज ने कथा में कहा कि भागवत कथा करने में जितनी खर्च होती है। काम काज से व्यापार से जितना समय का नुकसान होता है। उसे ज्यादा भगवान किसी न किसी रूप में दे देते हैं। गुरुजी ने कहा कि जिसकी पत्नी झगड़ालू है तो पति को भक्ति में लीन हो जाना चाहिए।वहीं जिसके पति झगड़ालू है, उसकी पत्नी को भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। यज्ञ तीर्थ करने से समय से फल की प्राप्ति होती है। वहीं साधु संत महात्मा की सेवा करने से संग संग फल की प्राप्ति होती है। भगवान के भक्तों से जो छल कपट करता है। उसका बड़ा अनहित होता है। इसलिए कभी किसी से छल कपट नहीं करनी चाहिए।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *