Asansol में बनेगा मेडिकल कॉलेज, फ्लाई ओवर का भी प्रस्ताव
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचलवासियों के लिए दीपावली के दिन राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने बड़ी घोषणाएं की। रामसायर मैदान में विद्रोही संघ द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने किया। मंत्री मलय घटक ने कहा कहा कि आसनसोल के लोगों पुरानी मांग थी कि यहां मेडिकल कालेज अस्पताल बनाया जाए । राज्य सरकार की नीति है कि हर एक जिला में कम से कम एक मेडिकल कालेज अस्पताल हो।














यह निर्णय लिया गया है कि आसनसोल में मेडिकल कालेज ईएसआइ हास्पिटल के पीछे की जगह पर बनेगा। वीं ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जीटी रोड पर एक फ्लाई ओवर निर्माण का प्रस्ताव भी है। फास्बेक्की महासचिव सचिन राय ने कहा कि वह लोग वर्षों से फ्लाई ओवर और मेडिकल कालेज का अनुरोध करते हुए मंत्री सहित प्रशासन के हर स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया था। मंत्री मलय घटक द्वारा काली पूजा और दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा शिल्पांचलवासियों के लिए बड़ा उपहार है।
- DAV Public School 10 वीं में शानदार प्रदर्शन, टॉपर तनिष्ठा सरकार
- Mamata Banerjee का चौथी बार सीएम बनना तय, रिजल्ट के बाद भाजपा नेता भागेंगे : दासू
- Jamuria Super फैक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत, हंगामा
- দুর্গাপুরে জোরদার প্রচার তিনি প্রার্থীকে নিয়ে আড়াই কিলোমিটার রোডশো মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের
- Agnimitra Pal पर ‘झूठी सूची’ जारी करने का आरोप

