ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में पुलिस फांड़ी की पहल पर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंद्योपाध्यायः* नशा विरोधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी की पहल पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “नशे को ना कहें, भविष्य को हां कहें” संदेश के साथ युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में एसीपी (कुल्टी) जावेद हुसैन, कुल्टी थाने के इंस्पेक्टर अशोक सिन्हा महापात्र उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समाजसेवी सुनील सरकार, सुनील भर और टिंकू वर्मा भी मौजूद रहे।वक्ताओं ने नशे की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम लोगों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया गया।पुलिस, शिक्षक, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठन और आम लोगों के संयुक्त प्रयास से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज बनाने का संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *