Asansol गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में एक्स्ट्रा स्लीपर और एसी कोच
बंगाल मिरर, आसनसोल, 12 दिसंबर, 2024: प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास कोच और वातानुकूलित श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाना एक सतत पहल है जिसका उद्देश्य यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है। तदनुसार, पूरे वर्ष टिकटों की अत्यधिक मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने अस्थायी आधार पर निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोचों को बदलकर वातानुकूलित और स्लीपर श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है:




*निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच के स्थान पर एक अतिरिक्त स्लीपर द्वितीय श्रेणी के कोच को जोड़ा जाएगा: -*
• 12319/12320 कोलकाता – ग्वालियर – कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18.12.2024 से 15.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 19.12.2024 से 16.01.2025 तक ग्वालियर से चलेगी।
• 12357/12358 कोलकाता – अमृतसर – कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 17.12.2024 से 14.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 19.12.2024 से 16.01.2025 तक अमृतसर से चलेगी।
• 13135/13136 कोलकाता – जयनगर – कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 21.12.2024 से 11.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 22.12.2024 से 12.01.2025 तक जयनगर से चलेगी।
• 12329/12330 सियालदह – आनंद विहार – सियालदह सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस 17.12.2024 से 14.01.2025 तक सियालदह से चलेगी और 18.12.2024 से 15.01.2025 तक आनंद विहार से चलेगी।
• 12379/12380 सियालदह – अमृतसर – सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 20.12.2024 से 10.01.2025 तक सियालदह से चलेगी और 22.12.2024 से 12.01.2025 तक अमृतसर से चलेगी।
• 12361/12362 आसनसोल – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – आसनसोल मुंबई सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22.12.2024 से 12.01.2025 तक आसनसोल से चलेगी और 25.12.2024 से 15.01.2025 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलेगी।
• 12376/12375 जसीडीह – तांबरम – जसीडीह साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18.12.2024 से 15.01.2025 तक जसीडीह से चलेगी और 21.12.2024 से 18.01.2025 तक तांबरम से चलेगी।
• 13151/13152 कोलकाता – जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस 16.12.2024 से 15.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 18.12.2024 से 17.01.2025 तक जम्मू तवी से चलेगी।
निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच के स्थान पर दो अतिरिक्त वातानुकूलित इकोनॉमिक(एसी 3 टियर) कोच को जोड़ा जाएगा:
• 12325/12326 कोलकाता – नांगल डैम – कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस 19.12.2024 से 09.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 21.12.2024 से 11.01.2025 तक नांगल डैम से चलेगी।
• 13137/13138 कोलकाता – आजमगढ़ – कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 16.12.2024 से 13.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी और 17.12.2024 से 14.01.2025 तक आजमगढ़ से चलेगी।
*निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच के स्थान पर दो स्लीपर श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे: -*
• 13167/13168 कोलकाता – आगरा कैंट – कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 19.12.2024 से 09.01.2025 तक कोलकाता से चलेगी तथा 21.12.2024 से 11.01.2025 तक आगरा कैंट से चलेगी।