Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol अस्थाई सफाई कर्मियों के वेतनवृद्धि पर सहमति बनी

बंगाल मिरर, आसनसोल :   आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चैंबर में आज निगम के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ एक बैठक हुई । आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने कुछ दिनों पहले अपने वेतन वृद्धि को लेकर मेयर से मुलाकात की थी।  मेयर ने 15 दिनों का समय लिया था।  आज उसको लेकर मेयर के चैंबर में बैठक हुई जहां सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के अलावाकमिश्नर राजू मिश्रा चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डेप्युटी मेयर वसीम उल हक   और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक से यह फैसला लिया गया कि अबसे सफाई कर्मियों को रोजाना 357 रुपए करके वेतन मिलेगा उनके लिए परिचय पत्र की व्यवस्था की जाएगी यूनिफॉर्म दिया जाएगा और अगर किसी सफाई कर्मचारी की उम्र 60 साल से ऊपर हो गई है तो उसके परिवार के एक सदस्य को उसके जगह पर नौकरी दी जाएगी सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक हुई और सभी मामलों का हल निकाल लिया गया और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया गया। सफाई कर्मचारी भी बेहद खुश हैं उन्होंने बताया कि जिस तरह से मेयर ने उनकी मांगे मानी है उनका वेतन बढ़ा है परिचय पत्र की मांग यूनिफॉर्म की मांग मान ली गई है पीएफ ₹50 करके कटेगा और दिहाड़ी 357 रुपए कर दिया गया है इससे सफाई कर्मचारी बहुत खुश हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *