ADPC : 3 नेताओं को दी गई सुरक्षा, क्या मालदा कांड का असर
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ADPC : 3 नेताओं को दी गई सुरक्षा, क्या मालदा कांड का असर। मालदा में टीएमसी नेता की हत्या में टीएमसी नेता समेत अन्य आरोपित गिरफ्तार किये गये हैं। इस कांड के बाद आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने तीन नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई है। ंबंगाल मिरर को मिली जानकारी के अनुसार इसमें पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद के उप सभाधिपति बिशुनदेव नोनिया, आसनसोल के वार्ड संख्या 78 के पार्षद एवं शिक्षक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र तथा पूर्व बर्द्धमान जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण घोष शामिल हैं। चूंकि श्री घोष का निवास एडीपीसी क्षेत्र के बुदबुद थाना इलाके में है। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी गई है।













तीन में से बिशुनदेव नोनिया और रामकृष्ण को पहली बार सुरक्षा दी गई है। वहीं अशोक रूद्र की सुरक्षा थी, लेकिन अवैध बालू कारोबार को लेकर लगातार मुखर होने के बाद अज्ञात कारणों से उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। अब मालदा कांड के बाद सुरक्षा समीक्षा के बाद पुलिस ने फिर से उन्हें और इन दो नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई।
- Asansol : साढ़े चार साल की तपस्या के बाद विपक्ष की नेता को मिला ‘आश्रय’ !
- সালানপুরে পুলিশি অভিযান অবৈধ পাথর খাদান চালানোর অভিযোগে ধৃত ৪,
- Breaking News : 179 IPS और WBPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदोन्नति
- বেতন বৃদ্ধি সহ একাধিক দাবিতে হরিওম কারখানার গেটে শ্রমিকদের বিক্ষোভ
- রুপনারায়নপুর বাজারে বিধ্বংসী আগুন পুড়ে ছাই একাধিক স্টল


