Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

TMC ने गंगासागर तीर्थयात्रियों के लिए लगाया शिविर पहुंचे मंत्री

बंगाल मिरर, आसनसोल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्दवान जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रियों का ध्यान रखने का दायित्व राज्य के कानून मंत्री मलाई घटक और आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय को दिया था। जिसके बाद नगर निगम द्वारा तीन कैंप लगाए गए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस द्वारा भी अलग से कैंप लगाया गया है। नगर निगम में डिबूडीह, काली पहाड़ी और निघा में कैंप लगाया है। वही तृणमूल कांग्रेस आसनसोल उत्तर विधानसभा द्वारा गारुई के पास कैंप का आयोजन किया गया है।

राज्य के कानून मंत्री मलय घटक कल शाम  कैंप में पहुंचे। यहां पर उद्योगपति विजय शर्मा पार्षद अर्जुन मांझी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित मंत्री ने उन लोगों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश भी दिए। कैंप में तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया यह कैंप जनवरी तक चलेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *