गहनें चोरी कर पिघलाकर बेचनेवाले 2 गिरफ्तार, एक किलो चांदी जब्त
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News Updates ) गहनों को चोरी कर उसे पिघला कर बेचनेवाले गिरोह के दो लोगों को दुर्गापुर में पुलिस चांदी का बार ( सिल्ली ) बेचने के दौरान दबोचा। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा। उनके पास से करीब एक किलो की चांदी की बार बरामद हुआ। गिरफ्तार प्रकाश बाउरी दुर्गापुर थाने के एनआईटी कैंपस से सटे इलाके का रहने वाला है और अंकित चक्रवर्ती बेनाचिति के नेताजी नगर कॉलोनी इलाके का है।




पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों लोग दुर्गापुर के अलग-अलग हिस्सों से चांदी के आभूषण चुरा रहे थे. फिर उसे घर पर ही पिघलाकर उसे अलग-अलग जगहों पर बेच दिया. शनिवार की शाम दो चंडीदास चांदी के बार बेचने के लिए बाजार गये। करीब एक किलो वजनी चांदी के सिल्ली की कीमत करीब एक लाख है। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद चंडीदास बाजार स्थित सोने की दुकान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड की मांग करते हुए दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। जज ने तीन दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर और भी आभूषण बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।