पायल चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर के शाइनिंग ग्राउंड में शुक्रवार की शाम पायल चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसीपी वेस्ट संदीप कर्रा, अधिवक्ता सोमनाथ चट्टोराज, शिवानंद बौरी, अशोक रुद्र, कहकशा रियाज और हीरापुर सर्किल इंस्पेक्टर अशोक महापात्र ने खिलाड़ियों का पुष्प देकर स्वागत किया। चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण डीसीपी संदीप कर्रा ने किया। इस टूर्नामेंट में अखंड भारत से 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।














कार्यक्रम में आयोजकों सैयद इम्तियाज, सुजीत सिंह, सैयद अजहर, सैयद दानिश, जावेद मुस्तफा, उत्पल सेन और लखन ठाकुर के साथ-साथ मदन, अनाउंसर राजा बाबू और अधिवक्ता संग्राम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह ट्रॉफी 4 से 6 अप्रैल तक चलेगी।

