Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol एलपीजी टैंकर पलटा, दहशत

बंगाल मिरर, आसनसोल : राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के गारुई इलाके में एक एलपीजी से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सोमवार को पलट गया। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। टैंकर में भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ होने की आशंका के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। समय रहते पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर सुबह के समय सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण यह पलट गया और सड़क पर गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस के रिसाव से आग लगने और विस्फोट का खतरा मंडराने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “टैंकर से गैस लीक क रहा था, अगर समय पर कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

हादसे की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस, दमकल विभाग और आसनसोल नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इलाके को तत्काल घेराबंदी कर दिया गया और लोगों को वहां से दूर रहने की निर्देश दी गई। समाचार लिखे जाने तक टैंकर वहीं पड़ा था। लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *