Durgapur Rape Case : सहपाठी वासिफ को कोर्ट में पेश कर मांगी 10 दिनों की रिमांड
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर रेप केस में मंगलवार रात मेडिकल छात्रा के सहपाठी वसीफ अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सहपाठी वसीफ अली को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया। घटना की आगे की जांच के लिए उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मांग दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय के न्यायाधीश से की गई है। गिरफ्तार वसीफ अली मालदा का निवासी बताया गया है।













गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी 5 आरोपियों में से तीन 10 दिन और अन्य दो 9 दिन की पुलिस हिरासत में हैं।
मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 5 लोगों और सहपाठी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का पुनर्गठन (रिकंस्ट्रक्शन) किया था। शाम को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पीड़िता के सहपाठी का आचरण संदिग्ध है और उससे पूछताछ की जा रही है। ठीक एक घंटे बाद न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

