तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ का लिट्टी-चोखा उत्सव
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार रात को आसनसोल गिरमिट कोलयरी परिसर में भव्य लिट्टी-चोखा उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और लोगों ने पारंपरिक लिट्टी–चोखा का आनंद लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हिंदी भाषी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और सर्वधर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।














मुख्य अतिथि के रूप में श्रम, कानून एवं विधि मंत्री मलय घटक उपस्थित रहे। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज यादव, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, दुर्गापुर नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, टीएमसी छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी, जिला टीएमसी सचिव रुपेश यादव सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक हस्तियां मौजूद रहीं। आयोजकों में मंटू वर्मा, सुकुमार बनर्जी, अजय बाउरी, जेपी भुइयां, अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।
तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइयां ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों को विशेष सम्मान और अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदी विश्वविद्यालय, सैकड़ों कालेज, हिंदी स्कूलों के पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान और विभिन्न सरकारी योजनाओं में हिंदी भाषियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बर्द्धमान जिले को विश्वविद्यालय, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ईएसआइ अस्पताल का नवीनीकरण, कमिश्नरेट, न्यायालय और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान राज्य सरकार से मिला।

