ASANSOLDURGAPUR

यूपी के तीन लोगों से ₹6.51 लाख नकद जब्त

बंगाल मिरर, आसनसोल:आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे सघन नाका चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीबुडीही अंतरराज्यीय नाका प्वाइंट (चौरंगी ओपी), कुल्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ₹6,51,500 (छह लाख इक्यावन हजार पांच सौ रुपये) नकद बरामद किया है।पुलिस के अनुसार यह रकम तीन व्यक्तियों के पास से जब्त की गई, जिनकी पहचान मोहम्मद वक़ार (37 वर्ष), अब्दुल रऊफ हाशमी और मोहम्मद शाकिर खान के रूप में हुई है।

तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।इस संबंध में चौरंगी ओपी में जीडी एंट्री संख्या 278, दिनांक 07.04.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और चुनावी माहौल के बीच इस तरह की सख्ती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *