PANDESWAR-ANDAL

नाका जांच में डाक एजेंट से 2.73 लाख जब्त

बंगाल मिरर, अंडाल : चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अंडाल के चनचनी इलाके में उखड़ा फाड़ी पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए गए।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की घोषणा के बाद कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि नहीं ले जा सकता। ऐसे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली।


सूत्रों के मुताबिक, जिस व्यक्ति के पास से यह रकम बरामद हुई, उसकी पहचान पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक अंतर्गत पाटशाओड़ा गांव निवासी प्रवीर चक्रवर्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से पोस्ट ऑफिस एजेंट है।
प्रवीर चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया कि वह पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों से एकत्र किए गए पैसे लेकर जा रहे थे और उनका कोई गलत इरादा नहीं था। हालांकि, नियमों के तहत पुलिस ने रकम जब्त कर ली और कहा कि यदि वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं तो जांच के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे, अन्यथा राशि सरकारी खजाने में जमा कर दी जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *