मतदाताओं से मिले डीएम, सीपी, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
बंगाल मिरर, जामुड़िया : चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी पोन्नाबलम एस एवं आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त डॉ प्रणय कुमार एवं डीसीपी ध्रुव दास ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रानीगंज क्षेत्र का दौरा किया।चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।














आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से संवेदनशील एवं पूर्व में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
जिला मजिस्ट्रेट एस पोन्नाम्बालम, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रণব कुमार, डीसीपी ध्रुव दास और एसीपी सेंट्रल-2 बिमान मिर्धा ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाते हुए उन क्षेत्रों का जायजा लिया, जहां चुनाव के दौरान तनाव या बाद में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।
टीम ने रानीगंज के बल्लभपुर फाड़ी क्षेत्र, साहेबगंज, नुपुर और रोनाई इलाके में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। अधिकारियों ने आम मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।
इसके साथ ही, जिन परिवारों के घर चुनावी हिंसा में क्षतिग्रस्त हुए थे, उनसे भी मुलाकात कर हर संभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया गया तथा उन्हें मतदान में भाग लेने की अपील की गई।
आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी मतदाताओं को बिना किसी दबाव, प्रलोभन या डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिले। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, लगातार निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

