Durgapur में बड़ी राजनीतिक हलचल, पूर्व विधायक टीएमसी नेता पहुंचे भाजपा नेता के आवास पर
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आ रही है। पूर्व विधायक और तृणमूल कांग्रेस नेता Biswanath Parial अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद S. S. Ahluwalia के आवास पर पहुंच चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।मौके पर भाजपा प्रत्याशी Laxman Ghorui समेत कई स्थानीय नेता मौजूद हैं। ।














सूत्रों के अनुसार, कुछ ही देर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद औपचारिक रूप से उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यदि Biswanath Parial भाजपा में शामिल होते हैं, तो यह चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जाएगा और क्षेत्र की राजनीति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

