ECL के जलाशय की दीवार ढही, 2 की मौत
बंगाल मिरर, जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के केंदा एरिया अंतर्गत ईस्ट केंदा के भुइया पाड़ा में रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नए जलाशय की दीवार अचानक ढह गई, जिससे तीन लोग मलबे में दब गए।स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रकाश भुइया (30) और पवन भुइया (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बच्चे भरत भुइया की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














बताया जा रहा है कि जलाशय का परीक्षण किया जा रहा था और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ईसीएल के अध्यक्ष का प्रबंध निदेशक सतीश झा ने कहा कि इस टंकी का निर्माण ईसीएल ने नहीं करवाया था

