Paschim Bardhaman : बंपर वोटिंग 60.45 %, जामुड़िया में सबसे अधिक, Asansol Uttar कम
बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि ,आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिले में विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और दोपहर 1 बजे तक कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 60 फीसदी के पार पहुंच गया।











जारी आंकड़ों के अनुसार,
- आसनसोल उत्तर में 58.46% मतदान हुआ है,
- आसनसोल दक्षिण में 60.75% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
- बाराबनी में 61.16% और
- जामुड़िया में सबसे अधिक 62.17% मतदान दर्ज किया गया।
वहीं,
- कुल्टी में 59.09%,
- रानीगंज में 62.02%,
- पांडवेश्वर में 61.98% मतदान हुआ है।
दुर्गापुर क्षेत्र में भी मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जहां
- दुर्गापुर पूर्व में 58.91% और
- दुर्गापुर पश्चिम में 59.55% मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कई जगहों पर केंद्रीय बल तैनात हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशतआसनसोल उत्तर 37.91आसनसोल दक्षिण-40.15बाराबनी-39.79जामुडिया-41.5कुल्टी-18.83रानीगंज-40.97पांडवेश्वर-39.84दुर्गापुर पूर्व-37.96दुर्गापुर पश्चिम-39. 18
9बजे तक 19 फीसदी मतदान, सबसे अधिक रानीगंज, सबसे कम दुर्गापुर पूर्व
पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मतदान प्रतिशत को लेकर शुरुआती रुझान सामने आए हैं। सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई क्षेत्रों में अच्छी वोटिंग दर्ज की गई है।


सबसे अधिक मतदान वाले क्षेत्र:रानीगंज (AC 278) – 19.76%बाराबनी (AC 283) – 19.51%जामुड़िया (AC 279) – 19.36%आसनसोल दक्षिण (AC 280) – 19.34%अन्य विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति:कुल्टी (AC 282) – 18.83%पांडवेश्वर (AC 275) – 18.80%दुर्गापुर पश्चिम (AC 277) – 18.76%आसनसोल उत्तर (AC 281) – 18.47%दुर्गापुर पूर्व (AC 276) – 18.32%इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सभी क्षेत्रों में मतदान सुचारू रूप से जारी है और मतदाताओं की भागीदारी संतोषजनक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।नोट: ये आंकड़े अनुमानित रुझानों पर आधारित हैं।अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

इसी बीच आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी मलय घटक ने करनानी स्कूल में वही भाजपा प्रत्याशी कृष्णेन्दु मखर्जी ने आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में अपना वोट डाला।


