POLL 2026

Paschim Bardhaman Poll 2026 live : 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बंगाल मिरर, आसनसोल-दुर्गापुर, रिक्की बाल्मीकि : पश्चिम बर्धमान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह ठीक 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित आयकर भवन में भी सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। वोट डालकर बाहर निकल रहे मतदाताओं ने बताया कि वे बिना किसी परेशानी के आसानी से मतदान कर पा रहे हैं और व्यवस्था संतोषजनक है।वहीं, आसनसोल के विभिन्न बूथों पर भी यही नज़ारा देखने को मिला। सुबह 7 बजे से काफी पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। उत्साह के साथ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और अब तक कहीं से भी किसी बड़ी समस्या की खबर नहीं है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *