भाजपा प्रत्याशी के वाहन पर हमले में गिरफ्तार असगर रिमांड पर
बंगाल मिरर, आसनसोल: मतदान के दिन आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के वाहन पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हीरापुर थाना पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद असगर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और साजिश के पहलुओं की जांच करेगी।














गौरतलब है कि मतदान के दिन हुए इस हमले के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया था। भाजपा की ओर से घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

