ASANSOL

Babul Supriyo : एग्जिट पोल देख टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पूर्व सांसद और टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कल आसनसोल पहुंचे। आज बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना है उससे पहले बाबुल सुप्रियो आसनसोल पहुंचे और उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभाओं के टीएमसी प्रत्याशियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात की। इस मौके पर यहां मलय घटक अभिजीत घटक हरेराम सिंह कालो बरन मंडल के अलावा टीएमसी के अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान एक संवाददाता सम्मेलन भी किया गया। यहां मलय घटक ने कहा के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा था कि बंगाल में परिवर्तन होने वाला है और भाजपा बड़ी संख्या में बहुमत लेकर सत्ता में आने वाली है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और ममता बनर्जी तीसरी बात मुख्यमंत्री बनीं। इस बार भी ऐसा ही कुछ दिखाई जा रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि कल जब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खोले जाएंगे तो देखा जाएगा कि एक बार फिर टीएमसी को जीत हासिल हुई है और ममता बनर्जी चौथी बार के लिए मुख्यमंत्री बन गईं ।

वहीं बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह सभी टीवी चैनल वालों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने 29 अप्रैल से लेकर अब तक सभी लोगों को व्यस्त रखा उनका मनोरंजन किया और ऐसे ऐसे एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाएं जिन्हें देखकर लोगों को हंसी भी आई। उन्होंने कहा कि 4 तारीख को जब अंतिम नतीजे आ जाएंगे तो पता चल जाएगा की असली जीत और हार किसकी हुई। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि एग्जिट पोल देखकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है और 4 तारीख को जब नतीजे आ जाएंगे तो सब को असलियत पता चल जाएगी। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि जिस तरह से अमित शाह गृह मंत्री होने के बावजूद प्रचार के दौरान आक्रामक भाषा का प्रयोग कर रहे थे वह कहीं से भी समर्थन योग्य नहीं है लेकिन वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते अमित शाह को अगर लगता है कि वह इस तरह से बंगाल में सफलता पा सकते हैं तो यह उनका विचार है ।लेकिन जब भी भाजपा के नेता बंगाल में आते हैं और भाषण देते हैं तो वह बंगाल के महापुरुषों का अपमान करते हैं उन्होंने योगी आदित्यनाथ के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा यह स्वामी विवेकानंद ने कहा था बाबुल सुप्रियो ने कहा कि जिन्हें यह नहीं पता कि यह महान उक्ति किसने की थी वह बंगाल और बंगाल की संस्कृति को क्या पहचानेंगे। ऐसा कहकर उन्होंने बंगाल के दो महापुरुषों का अपमान किया जो बंगाल की जनता याद रखेगी। वहीं टीएमसी के कुछ नेताओं के भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के आरोपों को लेकर बाबुल सुप्रियो ने कहा की हर पार्टी में कुछ इस तरह के लोग होते हैं जो पूरी पार्टी को बदनाम करते हैं लेकिन उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के ऐसे खराब नेताओं को अपनी पार्टी में ले लिया । बाबूल सुप्रीयो ने कहा कि भाजपा में रहते हुए इसी मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व के साथ उनका मतभेद हुआ था

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *