ASANSOL

Election 2026 Results Live Update : शुरू हुई गिनती, कुछ घंटे का इंतजार

पश्चिम बंगाल में मतगणना का दौर शुरू हो चुका है और पश्चिम बर्दवान जिले की सियासत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जिले की 9 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती आज सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को मुख्य मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की जा रही है। काउंटिंग हॉल के अंदर चुनाव आयोग के अधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद हैं, वहीं बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।प्रारंभिक रुझान कुछ ही समय में सामने आने लगेंगे, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार को जनता ने अपना विधायक चुना है। साथ ही इन नतीजों का असर पूरे पश्चिम बंगाल की सत्ता पर भी पड़ेगा, क्योंकि इन्हीं परिणामों से यह तय होगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों की नजरें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टिकी हुई हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ-साथ हल्की बेचैनी भी देखी जा रही है।अब सभी को इंतजार है अंतिम नतीजों का, जो तय करेंगे पश्चिम बर्दवान की राजनीतिक तस्वीर और राज्य की सत्ता की दिशा।

For update refresh page

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *