टोल टैक्स बंद, गोराई सिंडिकेट करता था बंदरबांट, लोगों को राहत
बंगाल मिरर, रूपनारायणपुर : राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद झारखंड सीमा से सटे रूपनारायणपुर इलाके में लंबे समय से चल रहे टोल टैक्स को बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस टोल का संचालन गोराई सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा था, जिस पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां से वसूले जाने वाले पैसे का बंटवारा कुछ प्रभावशाली लोगों के बीच होता था। लेकिन जैसे ही राज्य में भाजपा की सरकार बनी, कथित “गोराई सिंडिकेट” से जुड़े लोग टोल प्लाजा छोड़कर फरार हो गए। वर्तमान में वहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है और वाहनों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।














टोल बंद होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब लोग बिना किसी भुगतान के आसानी से आवाजाही कर पा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, पहले यह सड़क जिला परिषद के अधीन थी, जिसके कारण यहां टोल वसूली की जाती थी। हालांकि, हाल ही में सरकार ने इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हाईवे निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है ।गौरतलब है कि इस टोल टैक्स को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अब सरकार बदलने के बाद इस पर कार्रवाई होने से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है।

