ASANSOL

Suvendu Adhikari PA Murder में जब्त बाइक बर्नपुर की, ISP क्वार्टर का पता

बंगाल मिरर, पश्चिम बर्धमान/आसनसोल : बुधवार रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ जिस गाड़ी में सवार थे, उसका काफी देर तक पीछा किया गया और फिर एक स्थान पर गाड़ी रुकवाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।घटना की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में पंजीकृत थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन सेल आईएसपी के क्वार्टर नंबर AB 7/12, एबी टाइप नेपाली धौड़ा के पते पर किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पता बर्नपुर स्थित आईएसपी क्वार्टर का है।इस संबंध में आईएसपी कर्मी धर्मवीर कुमार, जो क्वार्टर नंबर AB 7/12 एबी टाइप नेपाली धौड़ा में रहते हैं, ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से इस पते पर रह रहे हैं। इससे पहले वह आसनसोल के डॉली लॉज में किराये पर रहते थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें आईएसपी की ओर से यह क्वार्टर आवंटित किया गया है, लेकिन इस पते पर दर्ज बाइक उनकी नहीं है।जब उनसे पूछा गया कि हमले में इस्तेमाल बाइक के मालिक के रूप में विभास कुमार भट्टाचार्य का नाम सामने आ रहा है, क्या वह इस नाम के किसी व्यक्ति को जानते हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं पहचानते। धर्मवीर कुमार ने कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन हमले में शामिल बताए जा रहे व्यक्ति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और बाइक के रजिस्ट्रेशन तथा उससे जुड़े लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *