PBDCCI ने कुल्टी विधायक को किया सम्मानित
बंगाल मिरर, कुल्टी : पश्चिम बर्धमान जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र 282 के नवनिर्वाचित विधायक Ajay Poddar का उनके कार्यालय में भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान चेंबर के सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं मिठाई देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय पोद्दार ने उपस्थित व्यापारिक समुदाय को आश्वस्त किया कि राज्य में बनी नई डबल इंजन सरकार के तहत कुल्टी क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे।














उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार और बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।वहीं पश्चिम बर्धमान जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से भी नवनिर्वाचित विधायक को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं व्यापारिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन हर संभव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री पवन गुटगुटिया, सचिव श्री अजय खेतान, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय बजोरिया, श्री सचिन बलोदिया, श्री आकाश वर्मा एवं श्री राजेश डोकानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

