Burnpur में गरजा ISP का बुलडोजर
बंगाल मिरर, एस सिंह: SAIL ISP की जमीन पर बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ , नरसिंहबांध समेत विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से बनाए गए कार्यालय को मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कुछ ही देर में पूरा कार्यालय मलबे में तब्दील हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और राजनीतिक चर्चा तेज हो गई।जानकारी के अनुसार यह कार्यालय सेल आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील प्लांट) की जमीन पर बनाया गया था। इसको लेकर पहले ही प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे ढांचे को गिरा दिया।














घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस नेता अभीक गोस्वामी ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। सवाल उठाया यदि कार्रवाई जमीन के स्वामित्व के आधार पर की गई है, तो सेल आईएसपी की जमीन पर बने अन्य अवैध निर्माणों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। बताया जाता है कि पार्षद गुरमीत सिंह का कार्यालय एवं अन्य कई कार्यालय भी तोड़े गए

