PANDESWAR-ANDAL

पांडवेश्वर में तृणमूल में घमासान! नरेंद्र चक्रवर्ती पर अपने ही नेताओं का हमला, बोले – “झूठ बोलकर लोगों को भरमा रहे हैं

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : ”पश्चिम बर्धमान जिले की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पांडवेश्वर तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अपने ही दल के पूर्व विधायक और पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उ नेताओं ने नरेंद्र के हालिया वीडियो बयान को “झूठ का पुलिंदा” बताते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अपने कई करीबी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा दिए गए बयान पर पांडवेश्वर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी और वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी ने संयुक्त रूप से कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपनी चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय भाजपा और केंद्रीय बलों पर आरोप मढ़ रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि उनकी तानाशाही और मनमानी कार्यशैली के कारण ही जिले में तृणमूल कांग्रेस को नौ विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

“काउंटिंग में कोई गड़बड़ी नहीं हुई” — किरीटी मुखर्जी

वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी ने नरेंद्र चक्रवर्ती के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी की बात कही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी और कहीं भी किसी तरह की धांधली नहीं हुई।किरीटी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपनी संभावित गिरफ्तारी के डर से संवेदनशील माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सहानुभूति हासिल की जा सके। उन्होंने कहा कि उनका यह राजनीतिक षड्यंत्र सफल नहीं होगा और पार्टी के भीतर भी कई पराजित विधायक अब उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटाने के पक्ष में हैं।

“लोगों को भरमाइए नहीं प्लीज” — सुजीत मुखर्जी

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने भी नरेंद्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई सुध नहीं ले रहे हैं, जिनमें कई लोग विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।सुजीत मुखर्जी ने नरेंद्र के उस आरोप को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार करने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि दुर्गापुर फरीदपुर क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और इसमें भाजपा विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी का सहयोग भी मिल रहा है।

उन्होंने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा,“कृपया लोगों को गलत जानकारी देकर भरमाइए मत। जनता सब समझ रही है।”तृणमूल में बढ़ सकती है अंदरूनी कलहराजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता खुलेआम जिला नेतृत्व के खिलाफ बयान दे रहे हैं, उससे पार्टी के भीतर असंतोष साफ दिखाई दे रहा है। पांडवेश्वर से शुरू हुआ यह विवाद आने वाले दिनों में जिले की राजनीति में और बड़ा रूप ले सकता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *