Asansol – Durgapur में सिंडिकेट, अवैध वसूली, कटमनी पर नजर : सीएम
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर*: दुर्गापुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने पांच जिलों को लेकर पहली प्रशासनिक बैठक की। बैठक में राज्य मंत्री Agnimitra Paul, Dilip Ghosh समेत पांच मंत्री, पांच जिलों के 50 भाजपा विधायक, भाजपा सांसद Saumitra Khan और Jyotirmoy Singh Mahato सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव, डीजीपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में विभिन्न जिलों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई और भविष्य में उन्हें तेज गति से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।














बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की तरह प्रशासनिक बैठकों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी सड़क को बंद नहीं किया गया और न ही कई दिनों तक होटल बुक कर सरकारी खर्च बढ़ाया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन” भाजपा सरकार जनता के वास्तविक विकास के लिए काम करेगी और केवल वही बातें कही जाएंगी, जिन्हें जमीन पर लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच जिलों की 57 विधानसभा सीटों में से 50 पर भाजपा की जीत हुई है और सभी भाजपा विधायक बैठक में शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस के सात विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं आए।
बाढ़ की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि Damodar Valley Corporation के चेयरमैन के साथ बैठक कर राज्य को पांच जोन में बांटने की योजना बनाई गई है, ताकि बरसात में जल छोड़ने से बाढ़ की स्थिति न बने।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले शासनकाल में पश्चिम बर्धमान समेत कई जिलों में राजस्व की भारी चोरी हुई। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीरभूम में पहले पत्थर कारोबार से प्रतिदिन 30 लाख रुपये राजस्व मिलता था, जो अब सख्ती के बाद बढ़कर 2 करोड़ 30 लाख रुपये हो गया है। उन्होंने बालू घाटों और अन्य राजस्व स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्तरंजन से दुर्गापुर तक के इलाके में रोजगार और उद्योग बढ़ाने के लिए सरकार विशेष पहल करेगी। साथ ही सिंडिकेट, कटमनी और अवैध वसूली पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों तक सरकार की प्राथमिकताओं और संदेश को स्पष्ट रूप से पहुंचाना है।

