SAIL ISP का बुलडोजर चला, तृणमूल के दो कार्यालय ध्वस्त
बंगाल मिरर, एस सिंह ,बर्नपुर: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के दो पार्टी कार्यालयों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, एक पार्टी कार्यालय बाटा रोड और दूसरा मस्जिद रोड इलाके में स्थित था। सेल-आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) प्रबंधन का दावा है कि दोनों कार्यालय उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाये गए थे।














आईएसपी अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया था और अवैध निर्माण हटाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर दोनों पार्टी कार्यालयों को तोड़ दिया गया।सेल-आईएसपी की ओर से कहा गया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

