PANDESWAR-ANDAL

Mla Jitendra Tiwari की अनूठी पहल, जनता दरबार में उमड़ी भीड़, सुनी समस्याएं

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर। पांडवेश्वर विधानसभा के सरपी स्थित विधायक कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। इस दौरान विधायक Jitendra Tiwari ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।जनता दरबार में सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े कई मामले सामने आए। विधायक ने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखीं और सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *