Asansol भगत सिंह की प्रतिमा से ‘विश्व बांग्ला’ का लोगो हटाया जाए : दुर्गेश
बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य में सत्ता बदलने के बाद पिछली सरकार द्वारा अधिकृत लोगो को रद्द कर दिया गया । राज्य सरकार विभिन्न हिस्से से पुराने लोगो को हटा रही आसनसोल के भगत सिंह मोड़ स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के ऊपर लगे विश्व बांग्ला लोगो को हटाने की मांग उठी है। भाजपा नेता दुर्गेश नेगी ने सीएम, शुभेंदु अधिकारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल व विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को इस बाबत पत्र लिखा है














पत्र में दुर्गेश नेगी ने कहा कि शहीद भगत सिंह महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। लेकिन उनकी प्रतिमा के ऊपर सिख धर्म का प्रतीक खंडा साहिब स्थापित है। उसके ऊपर विश्व बांग्ला का लोगो है। इसे हटाने की मांग पहले भी 15 मार्च 2024 को तत्कालीन मंत्री मलय घटक, मेयर बिधान उपाध्याय और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उस लोगो को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि उसकी जगह भारत माता की तस्वीर या राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा सकता है।

